प्री-सुब्रतो कप राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज
दुमका, जुलाई 22 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। पीएम श्री विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय हंसडीहा में आयोजित होने वाली प्री-सुब्रतो कप राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ बुधवार से होगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए नवोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि जानकारी के अनुसार उद्घाटन समारोह में जामा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ लुईस मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रभारी प्राचार्य कमल नयन पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.