गाजियाबाद, जून 17 -- गाजियाबाद के तनिष्क शो रूम में हुई 4 करोड़ की चोरी का खुलासा हो गया है। इस कांड को अंजाम देने वाला शोरूम का कर्मचारी निकला। इसमें उसकी प्रेमिका और उसके पिता ने भी मदद की। उन दोनों के साथ मिलकर कर्मचारी ने शोरूम से करोड़ो रुपए के जेवर चुराने की साजिश रची और फिर शादी की पार्टी के बहाने इस पूरी वारदात को अंजाम भी दिया। घटना गाजियाबाद के कविनगर इलाके की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इस वारदात का खुलासा किया है। शोरूम का कर्मचारी 24 साल का नितिन वर्मा ही पूरे कांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। उसने अपनी प्रेमिका काजल और पिता संजय वर्मा को भी अपने इश प्लान में शामिल कर लिया। 11 जून की रात को उसने शादी की पार्टी के बहाने कैशियर को शराब पिलाई। फिर उसे घर छोड़ने के बहाने उसके बैग से शोरूम की चाभी चुरा ली। अगले द...