प्री-लॉन्च कीमत का झांसा देकर फंसाया, ED ने जब्त की लोगों को ठगने वाले बिल्डर की 130 करोड़ रुपए की संपत्ति
अहमदाबाद, अगस्त 17 -- प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अहमदाबाद जोनल ऑफिस ने घर खरीदारों और निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में अहमदाबाद में 129.80 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। ईडी ने इस कार्रवाई को रौनक रावजीभाई सोनानी, विपुलभाई गोर्धनभाई गंगानी, M/s केशव नारायण ग्रुप और अन्य लोगों के खिलाफ PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002) के तहत 14 अगस्त को अंजाम दिया। आरोपियों ने अहमदाबाद में घर खरीदारों और निवेशकों को घर व दुकानें बेचने के नाम पर उनसे पैसे लिए थे और फिर रकम डकार गए थे। इस कार्रवाई को अंजाम देते हुए ED ने शहर के छरोडी में 6,603.332 वर्ग मीटर, शेला में 7,284 वर्ग मीटर और कडी तालुका के जेसांगपुरा और अगोल में 30,798 वर्ग मीटर जमीन को अपराध से हुई कमाई से जुड़ा मानकर अस्थायी रूप से जब्त (अटैच) क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.