प्री यूपी स्टेट शूटिंग चौंपियनशिप में शामली के निशानेबाजों का दमदार प्रदर्शन, जीते 5 पदक
शामली, जून 11 -- शामली। नोएडा स्थित प्रोमेथियस स्कूल में 4 से 8 जून तक आयोजित 30वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चौंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। साथ ही क्लब के 15 प्रशिक्षु निशानेबाजों ने यूपी स्टेट शूटिंग चौंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर जनपद का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता के एयर राइफल एनआर यूथ वर्ग में थानाभवन निवासी कनक सैनी ने 400 में से 392 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं एयर पिस्टल एनआर जूनियर वर्ग में गांव दरगाहपुर निवासी विशेष पाल ने 371 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। इसके अलावा एयर पिस्टल एनआर जूनियर बालक टीम स्पर्धा में विशेष पाल, कुलवंश और अभिनव मलिक की टीम ने रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- प्री यूपी स्टेट शूटिंग चौंपियनशिप में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.