पटना, जनवरी 29 -- बिहार में एससी, एसटी, ओबीसी और अति पिछड़ा छात्र-छात्राओं को मिलने वाली प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप में बढ़ोतरी कर दी गई है। साथ ही, राज्य में निवेश और रोजगार को बढ़ाने के लिए नई सेमीकंडक्टर नीति को भी मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 31 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। नीतीश कैबिनेट के निर्णय के अनुसार अब कक्षा 1 से 4 तक 1200 रुपये सालाना, 5वीं और छठी के स्टूडेंट्स को 2400 रुपये, कक्षा 7 से 10 तक 3600 रुपये और पहली से 10वीं तक के छात्रावासी को 6000 रुपये सालाना छात्रवृत्ति मिलेगी। सरकार ने इसमें दो-गुना की बढ़ोतरी की है। वहीं, सीएम पिछड़ा वर्ग मेधावृति योजना के लिए पारिवारिक आय की सीमा को 1,50,000 रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये सालाना कर दिया गया है। इसके अलावा, म...