प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
रांची, जुलाई 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची जिले के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सरकारी अल्पसंख्यक, गैर सरकारी माध्यमिक, मान्यता प्राप्त मदरसा और संस्कृत विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन स्कूलों में कक्षा एक से 10 तक अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति (एसटी), अनुसूचित जाति (एससी) एवं पिछड़ी जाति (ओबीसी) के विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए), रांची ने छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए ई-कल्याण पोर्टल पर आवेदन करने के लिए कहा है। जिन विद्यार्थियों का पोर्टल पर पंजीकरण नहीं है, उन्हें अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक के माध्यम से पहले पंजीकरण सुनिश्चित कराना होगा। संस्थान स्तर पर ऑनलाइन आवेदन जमा करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.