प्री मानसून तैयारी के नाम पर केवल औपचारिकताएं होती हैं पूरी
लातेहार, मई 28 -- लातेहार प्रतिनिधि। लातेहार नगर पंचायत द्वारा प्री मानसून से पहले शहर में नाली निर्माण, सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कार्य योजना बनाई जाती है। अधिकारियों द्वारा समीक्षा बैठकें कर शहर को जल जमाव मुक्त बनाने के बड़े-बड़े दावे भी किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आती है। अधिकांश योजनाएं या तो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती हैं या फिर फाइलों तक सीमित होकर रह जाती हैं। बरसात शुरू होते ही शहर के मुख्य मार्गों और कई मोहल्लों में जल जमाव की स्थिति बन जाती है। सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। शहर के विभिन्न वार्डों में नालियों का निर्माण अधूरा रहने तथा पुराने नालों की समुचित सफाई नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों और रिहायशी इलाकों में भर जाता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.