नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- कहते हैं कि अगर किसी बात की सच्ची चुभन दिल में उतर जाए तो इंसान का पूरा मुकद्दर बदल सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ बिहार के लाल और मुजफ्फरपुर के मौजूदा सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के साथ। एक वक्त था जब यह नौजवान स्कूल की प्री-बोर्ड परीक्षा में फेल हो गया था। घर में मायूसी थी और पिता के तीखे ताने उनके कानों में गूंज रहे थे। लेकिन किसने सोचा था कि पिता की वही डांट एक दिन इस लड़के को उस मुकाम तक ले जाएगी, जहां दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका भी उसके काम को सलाम करेगा। मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी को अमेरिका में 'द एशियन हीरो अवार्ड' से नवाजा जाने वाला है।अमेरिका में बजेगा बिहार के आईपीएस का डंका यह खबर सिर्फ बिहार के लिए नहीं, बल्कि पूरे मुल्क के लिए फख्र की बात है। मिली जानकारी के मुताबिक, 13 दिसंबर 2026 क...