बलरामपुर, जनवरी 8 -- बलरामपुर संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद से प्री बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। प्री बोर्ड परीक्षा के पहले दिन शत प्रतिशत छात्र उपस्थित नहीं रहे। एमपीपी इंटर कॉलेज केंद्र पर 57 एवं डीएवी इंटर कॉलेज में 85 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सीसी कैमरे की निगरानी में जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में 170 सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त ,अशासकीय राजकीय इंटर कॉलेज में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट प्री बोर्ड परीक्षा शुरू हुई है। परीक्षा में प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं माध्यमिक शिक्षा परिषद से केंद्र को उपलब्ध कराई गई हैं। एमपीपी इंटर कॉलेज केंद्र पर प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पहले दिन हाई स्कूल हिंदी विषय में 283 पंजीकृत छात्रों में 251 उपस्थित रहे। 32 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट में हिंदी एवं सामान्य ह...