बदायूं, जनवरी 12 -- बदायूं। जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षा के समय में बदलाव किया है। डीआईओएस ने बताया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षा दो पालियों में करायी जायेगी। प्रथम पाली की परीक्षा प्रात: 9:30 से शुरू 12:45 बजे संपन्न होगी। द्वितीय पाली की परीक्षा 1:15 से शुरू होकर 4:30 बजे संपन्न होगी। प्री बोर्ड परीक्षा 12 जनवरी से शुरू होकर 19 जनवरी के लिए संपन्न हो जाएंगी। दोपहर की पाली के समय को लेकर शिक्षकों ने आपत्ति जताई। कहा, सर्दी के मौसम में देहात के स्कूलों में साढ़े चार बजे तक पेपर करना न्यायसंगत नहीं है। यह आदेश केवल बदायूं में ही दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...