कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर। माध्यमिक विद्यालयों में प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गईं। विद्यालयों में छात्र संख्या कम रही। यह परीक्षाएं 16 जनवरी तक होनी हैं। कक्षा 10 व 12 के बच्चों यह परीक्षाएं पूरे प्रदेश में एक साथ कराई जा रही हैं। प्रथम पाली में 10वीं व 12वीं और द्वितीय पाली में केवल 12वीं की परीक्षा थी। 10वीं व 12वीं हिंदी और 12वीं शिक्षा शास्त्र की परीक्षा हुई। यह पेपर बोर्ड की तर्ज पर कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...