मेरठ, जनवरी 7 -- मवाना। एएस इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की पहली बार कक्षा 10 एवं 12 की प्री बोर्ड परीक्षा प्रारंभ कराई गईं। हाईस्कूल में 477 छात्र-छात्रों में से 29 तथा इंटर में 609 में से 38 छात्र अनुपस्थित रहे। पहली बार बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर सीसीटीवी की निगरानी में 32 कक्षो में प्री बोर्ड परीक्षा हुई। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि कक्षा 10 के लिए नोडल अधिकारी निपेंद्र कुमार भटनागर तथा कक्षा 12 के लिए नोडल अधिकारी कृष्ण चंद्र को बनाया। परीक्षा प्रभारी सचिन कुमार एवं सहायक प्रभारी निशिकांत शर्मा, सत्येंद्र बहादुर सिंह के निर्देशन में सचल दल के रूप में ब्रजेश कुमार, कपिल कुमार सिरोही रहे। परीक्षा कक्षा में छात्रों को 3 घंटे 15 मिनट तक बैठना अनिवार्य था। प्रधानाचार्य के अनुसार इस परीक्षा से छात्रों को पता चलेगा कि बोर्ड परीक्षा ...