मुजफ्फर नगर, मार्च 31 -- जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में शैक्षिक सत्र 2025-26 के समापन पर प्री-प्राइमरी छात्रों का समारोह हुआ। कार्यक्रम का संचालन अस्मिता अनेजा ने किया तथा मुख्य अतिथि मीना गोयल रहे, जिन्होंने सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कक्षा दो के विद्यार्थियों ने भी अपने शिक्षकों एवं अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए आगामी कक्षा में प्रवेश की खुशी साझा की। अभिभावकों ने विद्यालय एवं शिक्षिकाओं की सराहना करते हुए अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्रधानाचार्या स्वाति शर्मा एवं उप-प्रधानाचार्या अंजली आनंद ने छात्रों को प्रेरित करते हुए परिणाम-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में समन्वयक शिक्षिकाओं वजीह कहकशां एवं मानसी अग्रवाल सहित अन...