लखनऊ, मई 25 -- परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी स्तर के बच्चों को चहक, कदम व कलांकुर के माध्यम से रोचक ढंग से पाठ पढ़ाया जाएगा। परिषदीय स्कूलों में यह पाठ्य-पुस्तकें, होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड, बाल वाटिका हस्त पुस्तिका व बिग बुक पहुंचाई जा रही हैं।सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि लक्ष्य के सापेक्ष कितनी पाठ्य-पुस्तकों की आपूर्ति हो रही है, उसकी निगरानी करें। समय-समय पर ब्लॉक स्तर से आंकड़ा लेकर पुस्तकों की आपूर्ति के कार्य में तेजी लाएं। विद्यालयों में पढ़ाई शुरू होने पर इन पुस्तकों के माध्यम से विद्यार्थियों को कविताएं व अक्षर ज्ञान सिखाया जाएगा। प्री-प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को रोचक ढंग से पढ़ाई कराने के लिए यह पुस्तकें तैयार की गई हैं। यह भी पढ़ें- स्काउट-गाइड कार्यक्रम परिषदीय स्कूलों में अनिवार्...