प्री पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
अल्मोड़ा, जून 10 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में प्रीपीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। छह जुलाई को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को पीएचडी में प्रवेश दिया जाएगा। एसएसजे विवि में कुल 22 विभागों में पीएचडी की 444 सीटें रिक्त हैं। सत्र 2025-26 में प्री पीएचडी कोर्स वर्क के लिए विवि की ओर से प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने आदेश जारी कर बताया कि अभ्यर्थी 22 जून तक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 25 सौ रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- डीडीयू में पार्ट टाइम पीएचडी अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार लिखित परीक्षा छह जुलाई को अल्मोड़ा परिसर में होगी। इसके बाद 20 जुलाई को साक्षात्कार होगा। लिखित परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.