बरेली, फरवरी 4 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा प्री-पीएचडी कोर्सवर्क वर्ष 2026 की मुख्य एवं बैक परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र चार फरवरी से विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mjpru.ac.in/online examinationform व https://mjpruiums.in पर उपलब्ध होंगे। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 11 फरवरी तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरकर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। भरे गए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 12 फरवरी तक संबंधित महाविद्यालय अथवा विभाग में जमा करनी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.