प्रयागराज, अप्रैल 15 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को एक बड़ा झटका दिया है। सहायक अध्यापक (LT Grade), प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) परीक्षा 2025 के तहत संस्कृत विषय की मुख्य परीक्षा की दौड़ से 173 अभ्यर्थी बाहर हो गए हैं। आयोग ने आवेदन पत्रों की बारीकी से जांच करने के बाद इन अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। आयोग के इस कड़े कदम के पीछे सबसे बड़ी वजह लापरवाही और अनिवार्य दस्तावेजों की कमी बताई जा रही है। ऐसे अभ्यर्थी जो प्रारंभिक परीक्षा की बाधा पार कर मुख्य परीक्षा के करीब पहुंचे थे, अब उनके भविष्य पर तलवार लटक गई है।आखिर क्यों रद्द हुए इतने आवेदन? आयोग के अनुसचिव शैलेंद्र सिंह द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, निरस्तीकरण के पीछे कई तकनीकी और ...