अल्मोड़ा, फरवरी 23 -- एडीएम युक्ता मिश्र ने प्री-एसआईआर की समीक्षा बैठक ली। राजनैतिक दलों से बीएलए प्रथम और बीएलए द्वितीय की नियुक्ति करने की अपील की। बताया कि जिले में 532944 मतदाता पंजीकृत हैं। 95.57 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण की जा चुकी है। जिन बूथों पर मैपिंग कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पाई है, उनके संबंध में राजनैतिक दलों से सहयोग की अपील की। यहां जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...