मुंगेर, सितम्बर 23 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ईस्ट सेंट्रल रेलवे, हाजीपुर के दानापुर मंडल अंतर्गत राजेंद्र पुल स्टेशन पर प्री-एनआई (नॉन इंटरलॉकिंग) कार्य का चौथे दिन बुधवार को करीब 15 ट्रेनें रद्द कर दी गई, जबकि 22 ट्रेनों का रेल मार्ग परिवर्तित किया गया। वहीं गुरुवार को 21 ट्रेनें नहीं चलेंगी और 22 ट्रेनें डायवर्ट करने का निर्णय लिया है। इसका सीधा असर किऊल-मोकामा रेलखंड सहित मालदा, भागलपुर, जमालपुर और मुंगेर रेलखंड पर फिर पड़ेगा। वहीं किऊल-मोकामा रेलखंड पर महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन कॉशन के बीच कराया गया। यह जानकारी ईसीआर के सीपीआरओ सरस्वती चंद्रा ने दी है। बुधवार को करीब 15 ट्रेनें रद्दीकरण किया गया, जबकि आज गुरुवार को 03230 पटना-खोरधा रोड स्पेशल, 04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल, 05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल, 05095 कोलका...