गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के प्री-आरडी कैंप के लिए चयन प्रक्रिया हुई। इसमें गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर के करीब 15 संस्थानों के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षण, स्वयंसेवकों की 1600 मीटर और स्वयंसेविकाओं की 800 मीटर दौड़, परेड-ड्रिल और सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए प्रतिभा का आकलन किया गया। चयन के बाद छह स्वयंसेवक और छह स्वयंसेविकाओं समेत कुल 12 का अगले चरण के लिए चयन हुआ। चयनित स्वयंसेवक 21 से 30 नवंबर तक भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में होने वाले 10 दिवसीय प्री-आरडी कैंप में शामिल होंगे। यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को गणतंत्र दिवस परेड-2027 के लिए आगे चयन का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम समन्वयक प्रो...