भदोही, दिसम्बर 18 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान में भदोही प्रीमियर लीग सीजन चार आगाज गुरुवार को हुआ। मुख्यअतिथि रहे खेल एवं युवा कल्याण मंत्री व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने फीता काटकर किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्सावर्द्धन भी किया। इस दौरान खेल मंत्री ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने के साथ ही उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। प्रदेश में बीस हजार से ज्यादा स्थानों पर खेल मैदान बनाए जा चुके हैं। ब्लॉक स्तर का हर प्रस्ताव खेल जगत का स्वीकृत होगा। खिलाड़ियों को कठिन मेंहनत करना चाहिए ताकि हर मुकाबला में वह विजेता घोषित हो सकें। इसके पूर्व भदोही प्रीमियर लीग के अध्यक्ष अतुल तिवारी, उपाध्यक्ष शिवम शुक्ला एवं संयोजक उत्कर्ष त्रिपाठी ने खेल मंत्री का भव्य स्वागत ...