मुरादाबाद, मई 10 -- क्षेत्र के गांव जटपुरा में प्रीमियर क्रिकेट लीग मैच का आयोजन किया गया जिसमें रविवार को फाइनल मैच तुमड़िया नाइट्स और इलेवन स्टार जटपुरा के बीच खेला गया। जिसको इ्रलेवन स्टार जटपुरा की टीम ने तीन रनों से मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख मुजाहिद अली ने विजेता टीम के कप्तान हाशिम अंसारी और रनर अप तुमडिया नाइटस टीम के कप्तान सय्यद शावेज़ को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि मुजाहिद अली ने खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास करने पर बल दिया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य शावेज़ अली आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.