पीलीभीत, मई 17 -- पीलीभीत। पीलीभीत प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन एक के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन रविवार 17 मई को अपरान्ह तीन बजे से जेपी होटल जलसा में होगा। क्रिकेट कोच रिज़वान खान ने बताया कि इस लीग के सभी मैच 22 यार्ड्स अके इनीशियम ग्लोबल स्कूल के ग्राउंड में खेले जाएंगे। इसमें पीलीभीत,बरेली,पूरनपुर,बहेड़ी,खटीमा,शाहजहांपुर के लगभग 150 खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी । इसमें छह फ्रैंचाइज़ टीमें हिस्सा ले रही हैं । प्रतिभाग करने वाली टीमों के नाम बजरंग इलेवन, ब्रदर्स , लवली किंग्स, एम 3 आर सुपरजाइंट्स, गोल्ड हंटर्स, बहेड़ी बुल्स इलेवन हैं। विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता टीम को 51 हज़ार की धनराशि दी जाएगी। यह भी पढ़ें- जगदीशपुर मैदान में पीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट आज सभी लीग मैचों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। लीग की तैयारियां कोच रिज़वान, नातिक अली औ...