नोएडा, मई 2 -- नोएडा की एक आवासीय सोसाइटी में पानी की भारी किल्लत के दावे का वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है। एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर बिल्डर के झूठे वादों की पोल खोली है। वीडियो में दिखाया गया है कि 2 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण सोसाइटी में पानी के टैंकर मंगवाने पड़े हैं। निवासी का कहना है कि भारी-भरकम मेंटेनेंस शुल्क चुकाने के बावजूद उन्हें पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए तरसना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने बहस छेड़ दी है जहां अन्य यूजर्स ने भी नोएडा की सोसाइटियों में खराब प्रबंधन और सुविधाओं के अभाव पर नाराजगी जताई है। लोगों का मानना है कि आलीशान जीवन का सपना दिखाकर बिल्डर फ्लैट खरीदारों के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं। 'आधार मेहरोत्रा' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर वीडियो में दावा कि निव...