मेरठ, मार्च 30 -- सरूरपुर के गांव पांचली बुजुर्ग में आयोजित पांचली प्रीमियम लीग का समापन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ हुआ। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 18 टीमों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल का माहौल बना रहा। आयोजन का सफल संचालन मोहम्मद हसीन ने किया। फाइनल मैच में पांचली बुजुर्ग ए टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 72 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पांचली बुजुर्ग की बी टीम मात्र 48 रन पर सिमट गई और पांचली बुजुर्ग ए टीम ने शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस दौरान मोहम्मद नाजिम को फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और मोहम्मद तालिब को पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा नेता नदीम चौहान ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनका हौसला ...