लखनऊ, मई 11 -- ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों की भीड़ का अंदेशा देखते हुए रेलवे ने विभिन्न रूटों पर समर स्पेशल ट्रेनें शुरू कर दी हैं, बावजूद इसके प्रीमियर ट्रेनों सहित रूटीन की अन्य ट्रेनों में भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही। आलम यह है कि जनरल और स्लीपर कोच में जगह न मिलने पर जनरल टिकट के यात्री एसी कोच में घुस रहे हैं। भीड़ के कारण कोच के दरवाजे बंद नहीं हो रहे। एसी की ठंडी हवा बाहर निकल रही है। यात्री गर्मी से परेशान हो रहे हैं। कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच ए-1 नंबर 49 के यात्री ब्रजेंद्र मिश्रा ने कोच में भीड़ की फोटो डालकर शिकायत रेलवे को एक्स पर की। कहा कि कोच की गैलरी, दरवाजे और शौचालय के पास तक जनरल टिकट वाले यात्रियों की भीड़ है। दरवाजा खुला रहने से कूलिंग नहीं हो रही। भीड़ के कारण शौचालय तक जाना मुश्किल हो रहा है। प...