नई दिल्ली, फरवरी 17 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की प्रीमियम आवास योजना की पंजीकरण तिथि बढ़ा दी गई है। अब फ्लैट खरीदार 20 फरवरी तक पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के साथ फ्लैट खरीदार फ्लैटों की श्रेणी के तहत बयाना राशि भी जमा करा सकते हैं। डीडीए की इस आवासीय योजना में 582 फ्लैट और गैरेज के लिए ई-नीलामी होगी। इसमें वसंत कुंज, द्वारका, रोहिणी, जसोला, दिलशाद गार्डन, नरेला में लोग फ्लैट के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इस योजना के तहत एचआईजी, एमआईजी, एलआईजी, जनता फ्लैट, ईडब्ल्यूएस और कार व स्कूटर गैराज के पंजीकरण कर सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, एलआईजी, जनता फ्लैटों के लिए चार लाख रुपये, एमआईजी फ्लैटों के लिए दस लाख रुपये, एचआईजी फ्लैटों के लिए 15 लाख रुपये, कार गैरेज के लिए चार लाख रुपये और स्कूटर गैराज के लिए एक ...