सहारनपुर, मई 14 -- सहारनपुर। प्रीपेड स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे विशेष कैंपों में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ पहुंच रही है। 25 अप्रैल से शुरू हुए इन कैंपों में अब तक कुल 8045 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण भी कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- क्या आपका बिजली मीटर हो गया पोस्टपेड? ऐप से चेक करने के लिए जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीकाकैंपों की जानकारी विभाग की ओर से जिले के 24 सबडिवीजन में अब तक करीब 323 कैंप आयोजित किए जा चुके हैं। यह कैंप 31 मई तक जारी रहेंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान और तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के उद्देश्य से कैंप लगाए जा रहे हैं। सबसे अधिक शिकायतें मोबाइल नंबर अपडेट कराने को लेकर सामने आईं। वि...