बस्ती, अप्रैल 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर स्थिति लगातार उलझती जा रही है। एक ओर शासन स्तर पर प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता समाप्त करने की चर्चाएं चल रही हैं, वहीं स्थानीय अधिकारी इस संबंध में कोई स्पष्ट जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उनके पास ऐसा कोई लिखित आदेश नहीं पहुंचा है, जिसमें प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलने या अनिवार्यता खत्म करने की बात कही गई हो। इस असमंजस का सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है, जो लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। जिले में करीब 4.72 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से अब तक 89,096 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जबकि लक्ष्य 3,33,892 निर्धारित किया गया है। इनमें से 89 हजार से अधिक मीटर प्रीपेड मोड में परिवर्तित किए जा चुके हैं। बिजली विभाग की इस तेजी क...