चंदौली, मार्च 28 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। चंदौली सासंद वीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को संसद में किसानों और गरीबों की समस्याओं को सदन में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर तीखा प्रहार किया। कहा कि वर्तमान व्यवस्था किसानों को राहत देने के बजाय उन्हें लगातार आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान करने का माध्यम बनती जा रही है। कहा कि पहले न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठियां और गोलियां चलवाई गई और उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया गया। अब सरकार ने बिना पूर्व सूचना और बिना सहमति के किसानों के घरों और नलकूपों पर स्मार्ट मीटर लगाकर प्रीपेड व्यवस्था लागू कर दी है, जिससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की ओर से बिना किसी पूर्व सूचना के मनमाने ढंग से बकाया ...