मेरठ, मार्च 6 -- नगर के मोहल्ला हीरालाल में प्रीपेड मीटर लगाने को लेकर बिजली विभाग की टीम और उपभोक्ता के बीच विवाद हो गया। हंगामे के दौरान बिजली कर्मियों ने उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। मवाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला हीरालाल स्थित पंजाबी गुरुद्वारा के पास शुक्रवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब बिजली विभाग की टीम पुराने मीटर को हटाकर प्रीपेड मीटर लगाने पहुंची। यह मीटर काशीराम अग्रवाल के नाम से लगा हुआ था। जैसे ही टीम ने प्रीपेड मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की, घर के लोगों और आसपास के कुछ स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। इस दौरान बिजली कर्मियों ने उपभोक्ता रामचंद्र अग्रवाल के घर का बिजली कनेक्शन क...