अयोध्या, अप्रैल 3 -- अयोध्या, संवाददाता। मुख्य अभियंता मध्यांचल विद्युत वितरण निगम अयोध्या जोन बृजेश कुमार ने स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि सभी नये उपभोक्ता मीटर पूर्व भुगतान सुविधा वाले स्मार्ट मीटर होंगे। पुराने मीटरों को भी स्मार्ट मीटर में बदला जाएगा।कहा यदि प्री पेड मीटर में यदि धनराशि कम होगी तो आपका घर बिजली से रोशन नहीं होगा। घर को हर समय रोशन रखने के लिए बैलेंस बढ़ा हुआ रखना जरूरी है। इसके अलावा जो पोस्ट पेड मीटर के बकायेदार हैं तो उनके प्री पेड मीटर के प्रत्येक रिचार्ज से स्वत: ही रिचार्ज की गई धनराशि से तत्काल 10 प्रतिशत बकाये में कट जाएगा।उन्होंने बताया कि जोन में तीन लाख 25 हजार स्मार्ट मीटर लगाये जा चुके हैं। इसके अलावा 40 करोड़ बकाये पर 40779 उपभो...