रांची, मार्च 29 -- झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2026-31 के लिए नया बिजली टैरिफ जारी करते हुए उपभोक्ताओं को कई तरह की राहत देने की घोषणा की है। नए आदेश का सबसे बड़ा फायदा कोल्हान क्षेत्र के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा, जहां करीब 8.5 लाख उपभोक्ता बिजली निगम से जुड़े हैं। आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि अब किसी भी उपभोक्ता से मीटर रेंट नहीं लिया जाएगा। इससे विशेष रूप से उन करीब 1.20 लाख उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, जिनसे अबतक मीटर किराया वसूला जा रहा था। इसके साथ ही प्रीपेड मीटर अपनाने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल में तीन प्रतिशत की छूट देने का प्रावधान किया गया है। यानी यदि किसी उपभोक्ता का एनर्जी चार्ज 100 रुपये बनता है तो उसे केवल 97 रुपये ही चुकाने होंगे। आयोग का मानना है कि इससे उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर अपनाने के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.