फिरोजाबाद, अप्रैल 18 -- फिरोजाबाद। सुहागनगरी में प्रीपेड मीटरों को लेकर शुरू हुआ आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को इसी संदर्भ में कई सामाजिक संगठनों ने अलग-अलग बैठक करके सरकार से तत्काल की जगह पोस्टपेड प्रणाली लागू करने की मांग की। वहीं फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल द्वारा भी नई व्यवस्था का खुलकर विरोध किया है। स्पष्ट कहा है कि इसको वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। चिराग सोसाइटी द्वारा चिश्तीनगर में आयोजित बैठक में बिजली उपभोक्ताओं की बढ़ती समस्याओं के अलावा प्रीपेड मीटर को लेकर जनता के आक्रोश पर विचार किया। अध्यक्षता करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर जफर आलम ने कहा कि प्रीपेड मीटर लगाकर गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों का खुलकर उत्पीड़न हो रहा है। यह भी पढ़ें- उपभोक्ता भी बोले, तेज चल रहे स्मार्ट मीटर केवल 100 रुपये माइन...