फिरोजाबाद, अप्रैल 25 -- फिरोजाबाद। प्रीपेड मीटर के विरोध में शुरू हुआ विरोध फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सुहागनगर विद्युत उपकेंद्र पर तोड़फोड़ पथराव करने वाली गुस्साई महिलाओं का मामला थमा नहीं था कि शनिवार की दोपहर में विद्युत उपकेंद्र ककरऊ कोठी‌ बिजलीघर को महिलाओं ने अपना निशाना बनाया। महिलाओं ने बिजलीघर पहुंचने के बाद जैसे ही प्रीपेड मीटर को लेकर अपनी समस्या विद्युत अधिकारियों के समक्ष रखी तो संतोषजनक जवाब न मिलने पर मामला उग्र हो गया। महिलाओं ने हंगामा करने के साथ-साथ वहां धूल-मिट्टी फेंकना शुरू कर दिया। इसी दौरान कई महिलाओं ने ईटों के साथ कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। कई महिलाओं ने बाहर से भी पथराव शुरू कर दिया। महिलाओं के उग्र रूप को देखकर विद्युत कर्मचारी एवं अधिकारियों में भगदड़ मच गई। आक्रोशित महिलाओं न...