वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी। स्मार्ट प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता खत्म होने के निर्देश का असर पूर्वांचल में भी दिखने लगा है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की रफ्तार थम गई है। अब उपभोक्ता अपनी पसंद के अनुसार पोस्टपेड सुविधा का विकल्प चुन सकते हैं। वहीं, प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड करने के लिए विभिन्न डिविजनों में आवेदन भी आने लगे हैं। मढ़ौली, सारनाथ, बरईपुर, गाजीपुर, जौनपुर स्थित डिविजन में बड़ी संख्या में आवेदन देकर प्रीपेड को पोस्टपेड मीटर में करने की अपील की है। हालांकि, आवेदन पर विचार किये जा रहे हैं। बताया जाता है अधिकारी स्थानीय स्तर पर आने वाले निर्देश का इंतजार कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...