सहारनपुर, अप्रैल 10 -- सहारनपुर, संवाददाता। प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं और अधिकारियों के बीच असमंजस लगातार बढ़ता जा रहा है। शासन स्तर पर प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता खत्म करने की चर्चाएं हैं, वहीं स्थानीय अधिकारी इस मामले में स्पष्ट नहीं हैं। चीफ इंजीनियर राजेश कुमार का कहना है कि प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलने या अनिवार्यता हटाने का कोई लिखित आदेश अभी तक विभाग को नहीं मिला है। विद्युत विभाग के अनुसार जिले में लगभग 6.5 लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें से करीब 1.71 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें से लगभग 20 प्रतिशत यानी करीब 1.38 लाख मीटर प्रीपेड मोड में परिवर्तित किए जा चुके हैं। प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपनी समस्याओं को लेकर बिजलीघरों के चक्कर काट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.