शाहजहांपुर, मई 8 -- शाहजहांपुर। जिले में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड मोड में बदलने का आदेश जारी कर दिया गया है। जिले के करीब 77 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। बीते कई महीनों से जिले में स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी थी। उपभोक्ताओं का आरोप था कि बिना अधिक बिजली इस्तेमाल के भी तेजी से बैलेंस कट रहा था। कई बार नेटवर्क समस्या के कारण मीटर रिचार्ज अपडेट नहीं हो पाता था, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती थी। ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन रिचार्ज और बैलेंस जांचने में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके लिए उपभोक्ता लगातार धरना प्रदर्शन कर बिजली निगम के ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.