प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज। प्रीपेड मीटर के चक्कर में नेवी से रिटायर एक फौजी परेशान हैं। मीटर के तेज चलने की शिकायत पर चेक मीटर तो विभाग ने लगा दिया, लेकिन उसको चेक नहीं किया। कटना निवासी पूर्व फौजी डीएम त्रिपाठी ने बताया कि मीटर खराब होने की शिकायत पर एक मार्च को उनके यहां नया प्रीपेड मीटर लगा दिया गया। 25 मार्च को 901 रुपये, 26 मार्च को दो हजार, सात अप्रैल को दो हजार जमा किया फिर भी 21 अप्रैल को उनका कनेक्शन काट दिया। 24 अप्रैल को फिर उन्होंने पांच हजार रुपये जमा किया। आरोप है कि उनकी शिकायत पर नौ मार्च को चेक मीटर लगाया गया, लेकिन आज तक उसको चेक करने कोई नहीं आया। यह भी पढ़ें- बोले मेरठ : स्मार्ट मीटर की चाल ने बिगाड़ा बजट, बढ़ी मुसीबत उन्होंने एसडीओ से लेकर चीफ इंजीनियर के कार्यालय में शिकायत की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली है। यह ...