कन्नौज, अप्रैल 6 -- सिकंदरपुर विद्युत उपखंड क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति और प्रीपेड मीटर की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज उपभोक्ताओं ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बिजली समय से नहीं आती और जब आती है, तो बिल अत्यधिक आता है। महिलाओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह नया प्रीपेड मीटर हटाकर पुराना पोस्टपेड मीटर लगाया जाए। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिना अनुमति के जबरन प्रीपेड मीटर लगाए गए, जिससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सिंटू दुबे ने कहा कि विभागीय अधिकारी समय पर कार्यालय नहीं आते और न ही उपभोक्ताओं को सही जानकारी मिलती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के पास प्रीपेड मीटर से जुड़ी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.