मेरठ, मई 8 -- पीवीवीएनएल डिस्कॉम के सभी प्रीपेड मीटरों को जल्द ही पोस्टपेड मोड पर कर दिया जाएगा। यह जानकारी पीवीवीएनएल एमडी रवीश गुप्ता ने दी। एमडी ने कहा कि वर्तमान मे सभी प्रीपेड मोड मे संचालित मीटरों को पोस्टपेड में बदला जा रहा है। मई माह के विद्युत खपत का बिल जून माह में पोस्टपेड प्रणाली के अनुसार जारी किया जाएगा। सभी स्मार्ट पोस्टपेड उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह की 10 तारीख तक बिल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जिन उपभोक्ताओं के मीटरों की आटोमेटिक रीडिंग किसी कारणवश प्राप्त नहीं हो सकेगी तो वहां मेन्यूअल रीडिंग से बिल दिए जाएंगे। उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिल एसएमएस /व्हाट्एप के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। यह भी पढ़ें- स्मार्ट प्रीपेड मीटर अब होंगे पोस्टपेड, जून में मिलेगा पहला बिल जिनका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है अथवा गल...