गाजीपुर, अप्रैल 5 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रीपेड बिजली मीटर का उपयोग कर रहे उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बिजली निगम ने नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत पुराने बकाया (एरियर) की राशि अब एकमुश्त जमा नहीं करनी पड़ेगी। उपभोक्ता जब भी अपने स्मार्ट मीटर का रिचार्ज कराएंगे, तो रिचार्ज राशि का एक निर्धारित प्रतिशत स्वतः कटकर बकाया में समायोजित हो जाएगा। एसडीओ भीमापार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन को प्रीपेड प्रणाली में परिवर्तित किया गया है, उनके पुराने बकाया को एरियर के रूप में दर्ज किया गया है। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता जब भी मीटर रिचार्ज कराएंगे, तो उस राशि का एक हिस्सा स्वतः कटकर बकाया में जमा हो जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को एकमुश्त बड़ी रकम जमा करने के दबाव से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि स्मार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.