ललितपुर, मई 3 -- ललितपुर। प्रीपेड किए जा रहे विद्युत कनेक्शन के बाद उपजी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा सब सेंटरों को इस प्रक्रिया से दूर रखे जाने का प्रयास शुरू कर दिया है। उन्होंने इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों को एक पत्र भेजा है। दरअसल, इस समय बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड करने का अभियान छेड़ रखा है। जिसके बाद तमाम प्रकार की समस्याएं पनप रही हैं। बैलेंस समाप्त होने के बाद बिजली का कटना और पैसा जमा करने के बावजूद कई घंटे बाद तक विद्युत सप्लाई का सुचारू नहीं होना सामान्य बात हो गयी है। यदि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सब सेंटरों को भी ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ा तो फ्रीजर में निर्धारित तापमान पर रखी वैक्सीन, इंजेक्श...