आगरा, जनवरी 5 -- प्रीपेड ऑटो-टैक्सी चालकों की बैठक सोमवार सुबह आगरा कैंट स्टेशन पर हुई। इसमें नई यूनियन के गठन पर निर्णय लिया गया। प्रीपेड ड्राइवर एकता यूनियन के नाम से बनने वाले संगठन में अगले एक सप्ताह में सदस्यता अभियान चलेगा। सदस्य बनने के बाद पारदर्शी रूप से चुनाव होगा। आगरा कैंट स्टेशन पर अभी तक किसी भी यूनियन का चुनाव नहीं हुआ है। पहली बार चुनाव होंगे। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव होंगे। प्रत्येक 10 आदमियों पर ग्रुप लीडर चुना जाएगा। वह कार्यकारिणी का सदस्य होगा। बैठक में रफीक चौधरी, जुनैद बाबा, राहुल मेहर, अनिल शर्मा, फिरोज उस्मानी, मोहम्मद अफसर, सानू, जुल्फिकार, बबलू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...