प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागराज। तेलियरगंज के एक प्रीपेड उपभोक्ता की बिजली कनेक्शन कटी तो शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। उपभोक्ता अपने साथियों के साथ एक्सईएन कार्यालय से लेकर जेई कार्यालय तक हंगामा किया। विवाद इतना बढ़ गया कि जेई ने लूटपाट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, चोरी समेत अन्य संगीन आरोप लगाते हुए शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी। हालांकि, मामला पुलिस ने समझाकर शांत करा दिया। शिवकुटी पुलिस ने बताया कि आपसी विवाद के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...