बरेली, अप्रैल 9 -- आंवला। प्रीपेड और स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं को आये दिन आ रही दिक्कतों को लेकर महिलाओं ने तहसील पर हंगामा किया। एसडीएम विदुषी सिंह को शिकायती पत्र सौंपा और स्मार्ट मीटर बदलवाने की मांग की है।नगर के मोहल्ला गंज, नालापार की काफी महिलाएं तहसील पहुंची और एसडीएम से आक्रोश जताते हुए कहाकि पहले बिजली अफसरों ने विश्वास में लेकर उनके स्मार्ट मीटर लगा दिए। ये मीटर बिना बिजली इस्तेमाल किए ही रफ्तार से भाग रहे हैं, जिससे बिल बेतहासा बढ़ रहा है। बिजली निगम में कोई उनकी सुनने को तैयार नहीं है। मोबाइल पर बिजली निगम का एप चलाना उन्हें आता नहीं। इस दौरान नाजमा, हाजरा, शहनाज, फरीदा, राबिया, असगरी बेगम, चांदनी, भूरी हिना आदि महिलाओं ने बताया कि जब से स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, तभी से मध्यम और मजदूर वर्ग के परिवारों का बजट बिगड़ गया ह...