नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- दिल्ली के पॉश इलाके प्रीत विहार में पार्किंग के मामूली विवाद ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। पार्किंग विवाद में जान गंवाने वाले 34 वर्षीय पंकज नय्यर के घर में इन दिनों बड़ी बेसब्री से जुलाई महीने का इंतजार हो रहा था। पंकज की पत्नी दूसरी बार प्रेग्नेंट है, इसलिए नए मेहमान के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन सोमवार तड़के हुए झगड़े में बच्चे के दुनिया में आने से पहले ही उसके सिर से पिता का साया उठ गया। पार्किंग को लेकर हुए विवाद में पंकज नैय्यर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह कुछ ही हफ्तों में दूसरी बार पिता बनने वाले थे। पंकज की मौत से पत्नी अब भी सदमे में है।पिता के बारे में बार-बार पूछ रहा है बेटा पंकज का पांच वर्षीय बेटा अभी यह नहीं समझ पा रहा कि उसके पिता अब कभी घर नहीं लौटेंगे। परिवार के लोगों का कहना ह...