नई दिल्ली, जुलाई 21 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने NEET परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर विरोध कर रहे छात्रों का सपोर्ट किया है। प्रीति जिंटा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि वह उम्मीद करती हैं कि सरकार जल्द सोनम वांगचुक और स्टूडेंट बॉडीज से बात करेगी। एक्ट्रेस ने अपनी X पोस्ट में लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि हमारी सरकार सोनम वांगचुक और छात्र संगठनों के साथ सार्थक बातचीत शुरू करेगी ताकि उनकी सेहत और न बिगड़े।"किस बात पर मचा है हंगामा? मालूम हो कि एक्टिविस्ट और शिक्षाविद सोनम वांगचुक बीते 20 दिनों से नई दिल्ली के जंतर मंतर पर अनशन कर रहे थे। सोनम वांगचुक नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर देश के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांग रहे हैं और आगे इस तरह की गड़बड़ियां ना हों, उसे लेकर उनकी कुछ मांगें हैं जिन्हें लेकर वह काफी वक्त से भूख हड़ताल पर ...