सोनभद्र, अप्रैल 15 -- बीजपुर। संस्कार युक्त आधुनिक शिक्षा देने वाली डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर की दसवीं की दो छात्राएं कुमारी प्रीति एवं शैलजा यादव ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। उन्होंने विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चारू स्मिता ने 93 प्रतिशत तथा कीर्ति मिश्रा एवं आशीष यादव ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सीबीएसई दसवीं के परीक्षा परिणाम से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार, शिक्षक विजय कुमार तिवारी, डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव, एस पी तिवारी, जय सिंह, सौरभ कुमार आदि ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- डीएवी नंदराज का शत-प्रतिशत रिजल्ट, शुभा सेठ 97% अंकों के साथ टॉपर यह भी पढ़ें- डीएवी की निवेदिता ने प्राप्त किय...