प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। झूंसी क्षेत्र के रहीमापुर स्थित एक लॉन में प्रीतिभोज में अचानक एक सौ से अधिक मेहमानों के फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। बड़ी संख्या में मेहमानों के बीमार होने से खलबली मच गई। आनन-फानन में सभी को आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।शेरडीह गांव निवासी शुकुरू यादव के पुत्र रामअवध यादव की शादी के बाद रहीमपुर स्थित गेस्ट हाउस में प्रीतिभोज का आयोजन था। इसमें रात को अचानक खाना खाने के बाद एक सौ से अधिक लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गई। फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए कई लोगों की हालत गंभीर होने से लॉन में खलबली मच गई। सभी को रात में ही झूंसी के आसपास स्थित अस्पतालों में भर्ती कराया गया। फूड प्वाइजनिंग की वजह से असीम यादव, हिमांशु पाल, अंकित पाल, आलोक यादव, अस्मित यादव, जीतू यादव, रामजी, दीना...